गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को नेशनल इंटर कॉलेज, कासिमाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो और हॉकी सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में सब-जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनी राजभर प्रथम रहीं, जबकि सब-जूनियर बालक वर्ग के गोला फेंक में विशाल यादव विजेता बने। जूनियर वर्ग में 100 मीटर में कल्पना बिंद और 400 मीटर में अरुण चौहान प्रथम स्थान पर रहे। शॉट पुट में शुभाशु और डिस्कस थ्रो में सत्येंद्र ने बाजी मारी। कार्यक्रम का उद्घाटन कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार ने किया। इस दौरान जिला युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.