सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएम श्री योजना अंतर्गत चयनित विद्यालयों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने दीप जला कर किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में टॉस करा कर कबड्डी के खेल की शुरुआत करवाई। 31 पीएमश्री विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग की 100मी., 400 मी. दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, योग, पोस्टर, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताएं संपादित हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया। जिला समन्...