गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और जिला ओलंपिक संघ गोरखपुर संयुक्त तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 अप्रैल को रिजिनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा, जिसमें हैंडबॉल, टेबल टेनिस व कबड्डी प्रतियोगिएं संपन्न होंगी। जनपद की महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक व हैंडबॉल कोच नफीस अहमद ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.