चंदौली, मार्च 3 -- चंदौली। संवाददाता नेहरू युवा केंद्र की ओर से मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चार ब्लाकों के युवा मंडल की के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें चंदौली, सकलडीहा, नियमताबाद और बारहनी के खिलाड़ी शामिल रहे। शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं संयोजक एमएलसी अश्विनी त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी बालिका वर्ग में सदर ब्लाक विजेता और शाहबगंज ब्लाक उपविजेता रहा। वहीं बालक वर्ग में शाहबगंज विजेता और सदर ब्लाक उपविजेता रहा। जबकि वालीबाल बालक वर्ग में सकलडीहा ब्लाक विजेता और नियमताबाद ब्लाक उपविजेता बना। ऊंची कूद में पवन कुमार प्रथम और...