बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सहारनपुर, जून 16 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 13 मंडलों की 76 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका बॉक्सिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.