भदोही, फरवरी 20 -- भदोही, संवाददाता। स्वजनों से किसी बात को लेकर नाराज बालिका घर से निकल गई। सूचना के बाद पुलिस ने उसे बरामद करने के बाद परिवार को सुपुर्द कर दिया। डायल 112 के कर्मियों द्वारा त्वरित सहायता जनपदवासियों को पहुंचायी जा रही है। इसी क्रम में पीआरवी 5524 थाना गोपीगंज क्षेत्र अपने निर्धारित प्वाइंट पर मौजूद थे। तभी सामने हाईवे पर एक बालिका अकेले जा रही थी। जिसे देखने पर असहज प्रतीत हो रहा था। ऐसे में उसे रोक कर पूछा गया तो मामला समझ आया। स्वजनों से बात करके पुलिस ने बालिका को सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में पूनम पाल, रश्मि देवी, नौमान अली सिद्दीकी, बालेश्वर गौड़ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.