भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी। शिक्षा विभाग के समीक्षा में पाया गया है कि कई लाभुकों के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़े नहीं होने के कारण राशि का ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी लाभुकों को अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग शीघ्र कराने का निर्देश दिया। आधार सीडिंग अपने बैंक शाखा से सीधे संपर्क कर अथवा npci.org.in के माध्यम से भी कराई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...