हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 24 -- मथुरा के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में बालिका की हत्या के मामले में अधीक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार रात तक मजिस्ट्रेट के सामने पेश कराने की कार्यवाही हुई। इससे पहले पुलिस ने राजकीय संरक्षण गृह में जाकर जांच को आगे बढ़ाया और सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्धों से भी पूछताछ की। उधर, मृतक बालिका को बीती रात ध्रुव घाट के समीप हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दफना दिया गया। हत्या के बाद बालिका संरक्षण गृह में रह रहीं सहमी हुई हैं। आपको बता दें बालिका संरक्षण गृह में शुक्रवार की रात को 14 वर्षीय बालिका बाथरूम में मृत मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें हत्या की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।सहेली की हत्या की बात बच्चियों ने स्वीकारी सीसीटीवी फुटेज देखे ...