बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर। थाना सादुल्लाहनगर पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान गयासुद्दीन उर्फ साहिल निवासी बढ़या थाना खोडारे जनपद गोंडा का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पीड़िता की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने को आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद यह भी पढ़ें- बालिका के अपहरण और दुष्कर्म में सात साल की कैद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.