श्रावस्ती, मार्च 5 -- श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के गौसपुर चौराहा पर बुधवार को एक बालिका भटक रही थी। स्थानीय लोगों ने सूचना हरदत्तनगर गिरंट पुलिस को दी। सूचना पर थाने के मिशन शक्ति टीम प्रभारी आलोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालिका को अपने सुपुर्द में ले लिया। बालिका की फोटो स्थानीय थाने व सोशल मीडिया पर डाल कर बालिका के पहचान की प्रयास शुरू की गई। बालिका की पहचान होने पर मल्हीपुर क्षेत्र के गंगापुर निवासी परिजनों को सूचना दी गई और बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...