बालिका को ओपन शेल्टर पहुंचाया
हरिद्वार, जून 3 -- रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन ने घर से नाराज होकर हरिद्वार पहुंची बालिका को सुरक्षित ओपन शेल्टर पहुंचाया। बालिका से परिजनों के बारे में जानकारी लेकर परिजनों को सूचित किया गया है। रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क सुपरवाइजर पूनम ठाकुर और आशीष सैनी ने बताया कि मंगलवार को प्लेटफॉर्म 1 पर बालिका के अकेले घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका को पकड़कर डेस्क पर लाया गया। पूछताछ में उसने स्वयं को शाहदरा दिल्ली का बताया। परिजनों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर धर्मनगरी पहुंच गई। परिजनों की जानकारी, पता और फोन नंबर लेकर वार्ता की गई। बालिका को सीडबलूसी के आदेश पर ओपन शेल्टर में भेजा गया। परिजनों के पहुंचते ही कागजी कार्यवाही कर बालिका को सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.