आगरा, मार्च 27 -- सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी (ताजगंज) में आठ वर्षीय प्रज्ञा के हत्यारोपी सुनील की तलाश में 70 पुलिस कर्मियों ने ताबड़तोड़ दबिश दी। 22 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। परिजन, रिश्तेदार और दोस्त इनमें शामिल थे। 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने फरार हत्यारोपी सुनील पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को देर शाम हत्यारोपी के बारे में सटीक जानकारी मिली। घेराबंदी के लिए जाल बिछाया गया। सिद्धार्थ नगर निवासी दिनेश कुमार घर में ही जूता कारखाना चलाते हैं। मंगलवार की दोपहर उनकी आठ वर्षीय बड़ी बेटी प्रज्ञा घर के बाहर से खेलते समय लापता हुई थी। बुधवार की रात बालिका का शव किराएदार के कमरे में आटे के ड्रम में मिला था। गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद कमरे की धुलाई करके साक्ष्य मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.