बालिका के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
आगरा, जून 10 -- गंजडुंडवारा क्षेत्र में हुई बालिका की अपहरण के बाद हत्या के मामलें में हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को डीआईजी प्रभाकर चौधरी व एसओपी ओम प्रकाश सिंह ने पीड़िता के घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित करने की बात कही। पुलिस टीमें अब हत्यारे की गिरफ्तारी में लगी हैं। बालिका का शव गांव के बाहर माइनर में पड़ा मिला था। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से वारदात के संबंध में जानकारी लेकर हत्यारे की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पटियाली के सीओ अमित कुमार व गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गमगीन माहौल में हुई बालिका के शव की अंत्येष्ठि, गांव में पुलिस तैनात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.