आजमगढ़, मई 11 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करियावर चौहान बस्ती के पास रविवार की रात में पुलिस से हुई मुभेड़ में बालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। दो दिन पूर्व ननिहाल आई नौ साल की बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। बालिका का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका ननिहाल आई थी। शनिवार को बालिका अन्य बच्चो के साथ खेल रही थी। इस दौरान आरोपी युवक बालिका को बहला फुसला कर ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया, बालिक के अचेत होने पर आरोपी फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.