अयोध्या, दिसम्बर 8 -- अयोध्या। खेल निदेशालय की ओर से आगामी 25 से 27 दिसम्बर तक मऊ जनपद में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जनपद और मंडलीय चयन ट्रायल 10 दिसम्बर क्रमश सुबह 11 जनपदीय और अपराह्न एक बजे होगा। जनपद के प्रधानाचार्यों से छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरूष हॉकी प्रतियोगिता आगामी 19 से 24 दिसम्बर तक रामपुर में आयोजित होनी है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 13 दिसम्बर को डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होगा। जनपद चयन ट्रायल सुबह 10 बजे और मंडलीय चयन ट्रायल अपराह्न एक ब...