अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इगलास क्षेत्र में साढ़े चार साल पहले 10 साल की बालिका की हत्या व उसकी मां को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मौके के गवाहों के पक्षद्रोही होने के बावजूद घायल के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एडीजे विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनय तिवारी की अदालत ने यह फैसला सुनाया। एडीजीसी हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि इगलास के गांव हस्तपुर निवासी रचना गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि सात नवंबर 2021 को दोपहर दो बजे वह अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी। यह भी पढ़ें- क्रिकेट के विवाद में हुई हत्या मामले में 10 अभियुक्त दोषी करार, पेज 3 तभी गांव के राजेंद्र, उसके भाई श्रीकृष्ण, श्रीकृष्ण के बेटे श्रीकांत व ऋषिकांत के अल...