बालिका की हत्या कर फेंका मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
मिर्जापुर, जून 2 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुनबियामार जंगल में मंगलवार दोपहर एक बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। बालिका की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एएसपी आपरेशन और फोरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच की। पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान के देवरी कला गांव के कुनबियामार जंगल में दोपहर लगभग बारह बजे एक दस वर्षीय बालिका का शव पड़ा मिला। शव सड़क लगभग दस फीट दूरी पर था। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा मय हमराही संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.