मिर्जापुर, फरवरी 15 -- जिगना। क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार को प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने एक बालिका विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए बालिका शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षित और संस्कारित मां दो परिवारों को ज्ञान और गरिमा से आलोकित करती है। आज के परिवेश में बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का बोध कराना जरूरी है। जो माता-पिता, गुरुजन बच्चों को आचरण का पाठ नहीं पढ़ा सके ओल्ड एज होम में उनके लिए जगह खाली रहती है। उन्होंने कहा कि चमक-दमक की दुनिया अंतत: अंधकार की ओर ले जाती है। ग्रामीण अंचल में बालिका विद्यालय खोलने के लिए उन्होंने संस्थापक की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे कल्पराज सिंह ने बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.