देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से मरीज के रेफर करने के बाद परिजनों को गुमराह कर एंबुलेंस चालक कई अस्पताल घुमाता रहा और हालत नाजुक होने पर फिर इमरजेंसी पहुंचा दिया, जहां बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्रके कोइली निवासी रामविजय ठाकुर शहर के न्यू कालोनी मोहल्ले में रहता है। वह चाय बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी बेटी गायत्री (12) की शनिवार को अचानक संदिग्ध परिस्थिति में तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रामविजय ठाकुर का आरोप है कि निजी एंबुलेंस चालक उसे गुमराह कर एक के बाद एक कई निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.