बालिका का विवाह रुकवाया, अभिभावक सीडब्ल्यूसी में तलब
रुद्रपुर, मई 13 -- गदरपुर, संवाददाता। समाजसेवी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से संजय नगर महतोष में एक 17 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवा दिया। संस्था की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नाबालिग की बारात रात्रि में आने वाली है। सूचना पर आईएसडी की बाल विवाह रोकथाम टीम को मौके पर भेजा गया। टीम सदस्य संगीता और उवैश ने बताया कि मौके पर विवाह की पूरी तैयारियां चल रही थीं। टेंट लगाए गए थे और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। इसके बाद संस्था ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। टीम ने अभिभावकों से वधू के आधार कार्ड और शैक्षिक अभिलेख मांगे। आधार कार्ड में वधू की आयु 18 वर्ष दर्शाई गई थी, जबकि शैक्षिक अभिलेखों में उसकी आयु 17 वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.