कन्नौज, अप्रैल 3 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग से चार साल की बालिका के अपहरण और बोरे में बंद कर झाडियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है, कि उसने बालिका का मुंह दबाया जब लगा वह मर चुकी है तो वह बालिका को मृत समझ कर बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक आया था। वह तो बालिका की किस्मत थी कि वह जीवित बच गई।प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि हॉफ इनकाउंटर में घायल से पुलिस पर फायर करने का कारण पूछा, तो बताया कि गांव के साहिद अली की पुत्री को उसके घर से उठा कर अपने घर लेकर चला गया था। मेरी नियत खराब हो गई थी। उसने अपने मोबाइल में सर्च करके गूगल से जानकारी किया तो पता चला कि यदि चार साल की बच्ची के साथ गलत काम किय...