बाराबंकी, मार्च 14 -- हैदरगढ़। थाना व कस्बा हैदरगढ़ से शुक्रवार की शाम 13 वर्षीय बालिका लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब कुछ लोग वीडियो कॉल पर धारदार हथियार दिखा कर हत्या की धमकी दे रहे हैं। बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। कक्षा आठ की छात्रा है लापता बालिका: थाना व कस्बा हैदरगढ़ निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा आठ में पढ़ती है। बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे से बेटी घर से गायब हुई। काफी देर तक बालिका के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी: बालिका का पता नहीं चलने पर पिता ने हैदरगढ़ थाना में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस बालिका की तलाश में लगी है। मोहल...