मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- शाहपुर। गांव सोरम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों की आठ टीमों ने हिस्सा लेकर दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला रसूलपुर व सोरम के बीच हुआ, जिसमें रसूलपुर की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सभी टीमों को पछाड़ दिया। गांव सोरम में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें बालिका खिलाड़ियों की आठ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी बालिका खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों को विजेता बनाने हेतु दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल रसूलपुर जाटन की बालिका कबड्डी टीम का फाइनल मुकाबला गांव सोरम की कबड्डी टीम के साथ खेला गया, जिसमें दोनों कबड्डी की टीमों ने जोरदार प्रदर...