बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के बैनर तले मेहींलाल सिंह स्मृति में 56वीं पुण्यतिथि पर बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिमरिया में संपन्न हुआ। उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच बीहट और रचियाही के बीच हुआ। इसमें बीहट की टीम ने 66 अंक लाकर 54 अंक से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सिमरिया और रचियाही रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रचियाही रॉयल्स की टीम ने 47 अंक लाकर कर पांच अंक से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। बीहट और रचियाही रॉयल्स के बीच हुई फाइनल मुकाबले में बीहट की टीम ने 41 अंक लाकर 19 अंक से रचियाही रॉयल्स टीम को हराकर चैंपियन घोषित हुई। उपविजेता टीम के कप्तान आशना कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.