लातेहार, अप्रैल 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जल ही जीवन के मूल संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चंदवा प्रखंड के सभी विद्यालयों में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत पखवाड़े के 10वें दिन शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक व छात्राओं द्वारा जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व व इसके संरक्षण की आवश्यकता और दैनिक जीवन में जल बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली। साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया और वर्षा जल संचयन के महत्व को समझाया। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं को दिलायी गई शपथ अभियान के तहत विद्यालयों में प्रबंधन समिति, अभिभावकों और शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.