बेगुसराय, मार्च 17 -- गढ़पुरा। रविवार की रात को प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायन सिंह बालिका 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के आदेशपाल कोरैय निवासी अवध किशोर सिंह का निधन हो गया। बताते चलें कि विगत दस वर्षों से ल॔बी बिमारी के चलते इलाजरत‌ थे। मौके पर पूर्व मुखिया शंभु झा, रमेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रधान सरिता कुमारी समेत विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित हो उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही, भावभिनी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...