रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- खटीमा। सीमा जागरण मंच द्वारा बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय, अमाऊं में युवाओं के बीच राष्ट्र जागरण को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीमा व आंतरिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, अवैध घुसपैठ, नशा और बदलती डेमोग्राफी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने युवाओं को देश विरोधी तत्वों और नशे से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महापुरुषों और वीर नारियों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्होंने संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि कपिल, कैलाश पांडे, तारा भट्ट, तारा राणा, शिखा सक्सेना, रामरतन यादव, नीलम, विजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...