चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा, संवाददाता। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में विद्यालय से चयनित 60 छात्राओं को शामिल किया गया। परीक्षा जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री जापान के देखरेख में संपन्न हुई। परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान का महत्वपूर्ण भूमिका रही। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सरस्वती सरदार, अनिता सोय, शिवानी लुगुन एवं मोनिका हेंब्रम द्वारा किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के तत्पश्चात विद्यालय के वार्डन बबीता महतो के द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभाग...