पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले की बालिका अंडर -23 क्रिकेट टीम रविवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु रवाना हुई। आवश्यक खेल सामग्री प्रदान कर हर्षोल्लास के साथ जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने रवाना किया। यह पहला अवसर है जब पाकुड़ जिले की बालिका टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखा जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक सह अध्यक्ष जिला पाकुड़ क्रिकेट संघ निधि द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह अवसर न केवल उनकी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.