सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- बयारा। भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के भिटौरा गांव में शनिवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर बालिकाओं व महिलाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की जानकारी दी। एसआई भूपेंद्र राज सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। छात्राओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कांस्टेबल किरन यादव ने हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 1098, 1930, 112, 108 आदि के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...