संभल, जून 2 -- मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जिलेभर में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने बेटियों को निडर होकर आगे बढ़ने और किसी भी परेशानी में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट बांटकर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बा...