बागपत, अप्रैल 19 -- खेकड़ा। बडागांव के त्रिलोक तीर्थ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला मे बालिकाओं को जीवन को उन्नत बनाने के टिप्स दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति लोक गीत ने समां बांधा। बालिकाओं ने माता पिता के सम्मान की सदैव रक्षा का संकल्प लिया। भारतीय जैन संगठन के तत्वावधान में बडागांव के त्रिलोक तीर्थ परिसर स्थित स्यादवाद जैन एकेडमी में दो दिवसीय स्मार्ट गल्र्स कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रशिक्षक हेमंत, पलका, दीपा ने बालिकाओं को बेहतर जीवन के टिप्स दिए। माता पिता की शिक्षाओं को मानना, अपने अधिकारों के लिए मुखर रहने पर बल दिया। बताया कि आधुनिकता की चकाचौध में बहने के बजाए सादा जीवन उच्च विचार का पालन करे। पिता के सम्मान का सदैव ध्यान रखे। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र जैन, श्यामलाल जैन, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.