कौशाम्बी, मार्च 29 -- बीआरसी कड़ा क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिकाओं के लिए साइकिल व पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश सोनकर ने मां सावित्री बाई फुले वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात के प्रधानाचार्य डॉ. संजू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस संतोष कुमार रहे। अतिथियों ने मां सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.