चंदौली, मार्च 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा महिला कर्मचारियों के योगदान को प्रोत्साहित किया गया। रेलवे कर्मचारियों की बालिकाओं में 125 साइकिल वितरण किया गया। समारोह में मंडल की 23 परिश्रमी एवं समर्पित महिला कर्मचारियों को ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ/पीडीडीयू के तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आरपीएफ की एएसआई अनमोल कुमारी को विशेष सम्मान, इनके बेटे के आईएएस में चयन होने पर किया गया। डीआरएम उदय सिंह मीना, चित्रा सिंह अध्यक्ष ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ, एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीपीओ उज्ज्वल आनंद, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज आदि शामि...