संभल, जनवरी 25 -- साक्षी सेवा समिति के तत्वधान में शनिवार को गौशाला स्थित साक्षी सेवा समिति कार्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस ओर बसंत पंचमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षी सेवा समिति की संरक्षिका चंद्रकला सैनी ओर साक्षी स्टार की अध्यक्ष बबिता बिंदल, सचिव दमयंती सिंह ने विद्या की देवी मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को की जाती है । आज राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर कहा कि हमें बालिकाओं को सशक्त बनाना है।बेटियां बड़े भाग्य से मिलती हैं वो दो घरों को रोशन करती हैं।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ताकि सारा समाज सुसंस्कृत हो जाए।बेटियों को भी अगर समानता का अधिका...