पटना, फरवरी 27 -- राज्य में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एचपीवी टीका लगेगा। टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आईजीआईएमएस से करेंगे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की 13 लाख किशोरियों यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के मौके पर हर जिले में लांचिंग स्थल पर 20 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। अभियान के तहत वैसी किशोरियां जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं, वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगा सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.