मेरठ, मार्च 26 -- अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने गुरुवार को एनएच-58 स्थित इवाया रिजॉर्ट में जाट सम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से जाट समाज प्रतिनिधि पहुंचे और समाज में फैली विसंगतियों और कुरीतियों को लेकर गहन चिंतन और मनन किया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के अध्यक्ष चौधरी कप्तान सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों से जाट समाज का विकास अवरुद्ध हो रहा है। बालिकाओं को शिक्षित करने से ही जाट समाज न केवल आगे बढ़ेगा बल्कि इसका तेजी से विकास भी होगा। समाज में नशे की लत, तेजी से हो रहे विवाह विच्छेद और मृत्युभोज में बेतरतीब खर्च पर भी चिंता व्यक्त की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां और नशा समाज की उन्नति में बहुत बड़ी बाधा है। इसमें हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.