बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन
इटावा औरैया, मार्च 28 -- सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। यह टीकाकरण कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स ममता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 आयु के मध्य सभी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस दौरान राजेश तिवारी, विपिन व ज्ञान सिंह वर्मा आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.