लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत गांधी स्मारक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनके सही उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, तथा राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं से अधिकतम लाभ उठा सकें। इस अवसर पर आत्मरक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.