विकासनगर, अगस्त 31 -- कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कोरुवा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सिविल जज आकाश कुमार ने छात्रावास में रह रही बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी। शिविर में छात्रावास की सभी बालिकाओं के साथ समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया। सिविल जज आकाश कुमार ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से सहायता लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित उन्होंने उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी छात्राओं को जान...