इटावा औरैया, जून 11 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अभियान चलाकर बालिकाओं और महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया। यह भी बताया कि अपराध का शिकार होने पर पुलिसी से मदद किस तरह से ली जा सकती है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में भरथना पुलिस ने यह अभियान चलाया। इसमें पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को एक स्थान पर एकत्रित करके उन्हें अपराध से बचने के तरीके बताए। इसके साथ ही पंपलेट भी दी जिस पर हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं। यह भी बताया कि किस परेशानी में कौन सा हेल्पलाइन नंबर डायल करना है तो तत्काल पुलिस उनकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...