बदायूं, अप्रैल 20 -- मिशन शक्ति फेज-5 'दीदी' अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड 6 में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ बैठक की। इसमें उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना, मंजू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां मौजूद रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.