लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत मैगलगंज थाना क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली थाने से शुरू होकर लालपुर गांव होते हुए रहजनिया तक निकाली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 1090, 181, 112, 1098 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। रैली के दौरान बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी योजनाओं से अवगत कराया गया। पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.