बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर संवाददाता । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला बीट अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के विषय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.