सिद्धार्थ, मार्च 22 -- डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एसआई अरविंद तिवारी ने कहा कि समाज में जीवन यापन करने वाली महिलाएं व विद्यालय जाने वाली छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090, 1076, 1930, 102 आदि पर संपर्क कर सकती हैं। कोई भी हिंसा होने पर झिझकें नहीं, निडर होकर उसका विरोध करें। उन्होंने स्वयं की सुरक्षा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करने के तरीके समझाए। इस अवसर पर महिला आरक्षी उर्मिला,मुकुंद चौहान, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.