गाजीपुर, मई 22 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसीया पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के तत्वावधान में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण विधिक जागरूकता एवं साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का जागरूक और शिक्षित होना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कार्...