संभल, फरवरी 10 -- शहीद गिरीश चंद कंपोजिट विद्यालय व गांव कैथल की जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को सोमवार को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें। प्रशिक्षक सुरेश कुमार सृष्टि, संतराम, ब्रजेश व रितेश ने छात्राओं को वन हैंड सेल्फ डिफेंस, फ्रंट किक, फ्रंट जंप किक, बैक किक, साइड कट आदि की ट्रेनिंग दी। सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं सेल्फ डिफेंस सीखने के बाद खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं व अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हुई हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-स...