अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय तरमा और देवरिया की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान छात्राओं को पंच मारना,किक मारना,ब्लॉक करना जैसे आत्मरक्षा के बुनियादी दांव सिखाए गए। इसके अतिरिक्त,छात्राओं को सेफ्टी टूल्स के उपयोग और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग से आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया। जिला समन्वयक भास्कर सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 'वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण' योजना के माध्यम से बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक वकार अहमद के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से पांच छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.