उरई, जनवरी 22 -- उरई। विकासखंड माधौगढ़ में संचालित समस्त उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों के मीना सुगम कर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। कार्यशाला खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी, जिला समन्वयक बालिका अजात शत्रु राजपूत के निर्देशन में हुआ। मीना मंच के गठन, सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श, आत्मरक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, नारी सशक्तिकरण, सेल्फ एस्टीम, जीवन कौशल, जेंडर स्टीरियोटाइप, बॉडी टॉक जैसे विषयों पर जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण अवधि में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित व्यावहारिक तरीकों को समझाया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स 1090, 1930, 181, 112 1098, 102, 108, 1076 आदि की जानकारी गतिविधियों के माध्यम से दी गई। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन संदर्भदाता डॉ कल्पना श्रीवास्तव, निधि सिन्हा एवं विपिन उपाध्याय ने विधिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.