कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- मिशन शक्ति अभियान भेज 5.0 के तहत जिले की महिला पुलिस ने बडे़ पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया। गांवों व प्रमुख बाजारों में जाकर महिला पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया। मंझनपुर के चक नगर में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए नये कानून, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसी तरह करारी कस्बा में, पश्चिमशरीरा बाजार, महेवाघाट के शाहपुर, गरौली, कौशाम्बी, सरायअकिल, चरवा, संदीपनघाट, कोखराज व सैनी में अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...